Home उत्तर प्रदेश Agra News : नालों की सफाई में लापरवाही उजागर, कइयों पर कार्रवाई Negligence in drain cleaning exposed, action taken against many
उत्तर प्रदेश

Agra News : नालों की सफाई में लापरवाही उजागर, कइयों पर कार्रवाई Negligence in drain cleaning exposed, action taken against many

Agra News : नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल ने नालों की सफाई की हकीकत जानने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया है। गुरुवार को अपन नगर आयुक्त के निरीक्षण में सफाई कार्य की पोल खुल गई। नाला सफाई में लापरवाही मिलने पर एनएसए को नोटिस और अन्य को चेतावनी

Agra News : शहर में निरीक्षण के दौरान बाग फरजाना क्षेत्र में नाले की सफाई में गड़बड़ी मिलने पर अपर नगर आयुक्त शिशिर कुमार ने नगर स्वास्थ्य अधिकारी को कारण बताओ नोटिस जारी करने के साथ ही जेडएसओ, सफाई नायक और एसएफआई को चेतावनी जारी करने की संस्तुति नगरायुक्त से की है।

बरसात के मौसम में जलभराव की समस्या उत्पन्न न हो इसके लिए नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल ने अधिकारियों को लगातार निरीक्षण कर नालों की सफाई व्यवस्था परखने के निर्देश दिये हैं। इसी क्रम में अपर नगर आयुक्त ने निरीक्षण किया। मदिया कटरा स्थित नाले और मुख्य मार्ग के निरीक्षण के दौरान नाले में फलोटिंग पायी गयी। उन्होंने तत्काल जेडएसओ मुख्यालय को नाले की सफाई कराने के निर्देश दिये। बाग फरजाना से रामनगर कॉलोनी मार्ग पर नाला कूड़े व सिल्ट से भरा मिलने पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए नाले की सफाई के निर्देश देते हुए नाले की सफाई के लिए उत्तरदायी अधिकारी- कर्मचारी की जिम्मेदारी फिक्स करने की संस्तुति की। सुल्तानगंज की पुलिया स्थित नाले के निरीक्षण के दौरान नाले की पुलिया के पास भारी मात्रा में फलोटिंग पाई गयी। नाले में मृत जानवर भी पड़ा हुआ था। मौके पर उपस्थित क्षेत्रीय मुख्य स्वच्छता निरीक्षक चंद्रपाल सिंह ने बताया कि मृत पशु को नाले से निकाले जाने के लिए एसएफआई वाहन से जेसीबी और नाले की फलोटिंग को साफ करने के लिए टी-200 मशीन की मांग की गई है। अपर नगर आयुक्त ने एसएफआई वाहन को आवश्यकतानुसार मशीनरी मुख्य स्वच्छता निरीक्षक को उपलब्ध कराने के निर्देश दिये।

Agra News : नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल को भेजी गई आख्या में कहा गया है कि बाग फरजाना से सिविल लाइन स्थित रामनगर तक का क्षेत्र नगर के प्रमुख क्षेत्रों में शुमार है। इस स्थान पर सफाई की गुणवत्ता ठीक न मिलना अफसोस जनक है। अतः नगर स्वास्थ्य अधिकारी समेत सभी उत्तरदायी अधिकारियों व कर्मचारियों पर कार्रवाई की संस्तुति की जाती है।

Agra News : अनुपस्थित मिलने वाले एक दर्जन सफाई मित्रों का कटेगा वेतन Salary of a dozen Safai Mitras found absent will be deducted

अपर नगर आयुक्त शिशिर कुमार ने निरीक्षण के दौरान गैर हाजिर एक दर्जन सफाई मित्रों के वेतन से एक दिन की कटौती करने की संस्तुति की है। मदिया कटरा मुख्य मार्ग पर दीवान,शेखू और केदार, जबकि सुल्तानगंज की पुलिया पर तैनात अनिल, ज्ञानवती, निशा, हृदयेश, विनीत भारती, अविनाश चौहान, प्रवाली चंदेल, दीपमाला और आशीष नाम के सफाई मित्र बिना सूचना के कार्य स्थल से गायब थे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

उत्तर प्रदेश

यूपी: आगरा में चाहिए बेंगलुरु जैसा सिस्टम! Agra needs a system like Bengaluru

Agra News: मोहब्बत की नगरी को और सुंदर एवं स्वच्छ बनाने के...

उत्तर प्रदेश

Agra News: पानी की टंकियों की युद्धस्तर पर सफाई Cleaning of water tanks in Agra on war footing

Agra News: गर्मियों का सीजन शुरू हो गया है। नगर निगम के...

उत्तर प्रदेश

यूपी: ग्रेटर आगरा बनेगा दूसरा नोएडा Greater Agra will become the second Noida

UP News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को आगरा पहुंचे, उन्होंने यहां आगरा...

उत्तर प्रदेश

यूपी : आगरा नगर निगम में काली पट्टी का डर! Fear of black belt in Agra Municipal Corporation

UP News : यूपी के आगरा में भले ही मेयर हेमलता दिवाकर...